Principal Message

आर. बी. एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, नीमच की वार्षिक पत्रिका सृजन का द्वितीय अंक प्रकाशित करते हुए मुझे हार्दिक प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। सृजन के माध्यम से महाविद्यालय के विभिन्न आयाम के प्रकाशन का अवसर उपलब्ध कराये जाने का प्रयास है।
यह हमारे आत्मीयजनों के शुभाशीष एवं सहयोग का ही परिणाम है कि आर.बी.एस. इंस्टीट्यूशन शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करता जा रहा है। हमें विद्यार्थियों की सृजनात्मक कुशलताओं को विकसित करने का सुअवसर मिला है। इस हेतु महाविद्यालय सतत् प्रयत्नशील है और लक्ष्य प्राप्ति की ओर निरंतर अग्रसर है।

प्रतिस्पर्धा के इस युग में शिक्षा के क्षेत्र में जिन योग्यताओं एवं दक्षताओं की अपेक्षा की जाती है, उसके अनुरूप हमारा संस्थान अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए एक सार्थक पहल सृजन के माध्यम से करने जा रहा है ।
सृजन में संकलिक जानकारी सभी के लिए मार्गदर्शन सिद्ध हो सकें यही हमारा प्रयास है ।

सम्पूर्ण महाविद्यालय परिवार को सृजन के द्वितीय अंक के प्रकाशन पर अपनी शुभकामनाओं सहित…